1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There will be a judicial inquiry into the Hathras stampede case

Hathras stampede case: सीएम योगी ने किया न्यायिक जांच का ऐलान, 121 लोगों की हुई है मौत

yogi adityanath
Hathras stampede case: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को हाथरस में संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने घटना में साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह हादसा था या कोई साजिश और अगर साजिश थी तो इसमें किसका हाथ है?

 
दोषी को सजा दी जाएगी : उन्होंने कहा कि हम इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हम न्यायिक जांच भी कराएंगे, जो उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें प्रशासन और पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों को रखकर घटना की तह में जाएंगे और जो भी इसके लिए दोषी होगा, उन सभी को सजा दी जाएगी।
 
एसओपी तैयार की जाएगी : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में होने वाले इस तरह के किसी भी बड़े आयोजन में उसे लागू किया जा सके। इन सभी चीजों को सुनिश्चित किया जाएगा।

 
हाथरस के सिकंदरराऊ इलाके के फुलरई गांव में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय 'भोले बाबा' (Bhole Baba) के सत्संग में लाखों अनुयायी पहुंचे थे। इस दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री की अपील, 4 जुलाई को श्रद्धालु नहीं आए बागेश्‍वर धाम