1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Thawarchand Gehlot will be karnataka governor

बड़ी खबर, थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्यप्रदेश के गवर्नर

Thawarchand Gehlot
नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री थावरचंद गहलोत का मंत्रिमंडल से इस्तीफा लगभग तय है। उन्हें मंगलवार को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। 
 
मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे, हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम और विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 
पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, रमेश बैस को झारखंड, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त ‍किया गया है।

मोदी शाह के करीबी हैं थावरचंद गहलोत : थावरचंद्र गहलोत मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद है और मोदी कैबिनेट में सामाजिक न्याय मंत्री हैं। गहलोत भाजपा के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। थावरचंद गहलोत उज्जैन के नागदा से आते हैं और लगातार दो बार से मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य चुने जा रहे हैं।

कौन हैं मंगू भाई पटेल : गुजरात के नवसारी से 5 बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक रहे मंगू भाई पटेल मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहें हैं। वे दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता है।
अगला लेख
ब्रिटेन में कोरोना पाबंदी से राहत, 19 जुलाई से होगा ‘मास्‍क फ्री’