Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. terrorists in Kashmir, video viral

कश्मीर में आतंकियों की शर्मनाक हरकत, वाइरल हुआ वीडियो...

Kashmir
श्रीनगर। सोशल मीडिया वेबसाइटों पर रोक के बावजूद कश्मीर में एक वीडियो सामने आया है जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी दो युवकों पर सुरक्षा बलों के मुखबिर होने का आरोप लगाकर उन्हें यातना देते दिख रहे हैं।
 
वीडियो में सेना की वर्दी पहने आतंकी अज्ञात स्थान पर दो युवकों के सिर के बाल काटते दिख रहे हैं। फिर दोनों को डंडे से बुरी तरह से पीटा गया और उनके सिरों को पानी की बाल्टी में डूबा दिया गया।
 
आतंकवादी उन पर स्थानीय थाने में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर चयनित होने के लिए सुरक्षा बलों के लिए मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। युवक उनसे रहम की भीख मांगते और उनके आरोपों को स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। बाद में आतंकियों ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान ले लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है।
 
दिलचस्प है कि सरकर के 22 साइटों पर रोक लगाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया जा रहा है। यह पाबंदी एक हफ्ते पहले तब लगाई गई थी जब विवादित वीडियो सामने आने शुरू हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक ये वीडियो घाटी में अशांति की स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं। (भाषा)