Daily Horoscope
Mon, 16 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist Zakir Musa, terrorism, al-Qaeda

कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने घेरा

Terrorist Zakir Musa
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को कुख्यात आतंकवादी जाकिर मूसा को घेर लिया है। जाकिर कश्मीर में अलकायदा का सरगना है। 
 
उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में 9 अगस्त को सुरक्षाबलों ने मूसा ग्रुप से ताल्लुक रखने वाले तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। तीनों ही आतंकवादी स्थानीय थे। खबरों के मुताबिक, त्राल के नूरपुरा में सुरक्षाबलों ने आतंकी मूसा को घेर रखा है।  
 
अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा ने पिछले दिनों कश्मीर में अपनी जड़ें फैलाने के मकसद से गजवा-ए-हिंद नाम का संगठन बनाने और मूसा को इसका प्रमुख बनाने की घोषणा की थी।