Hanuman Chalisa
✕

तहरीक उल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन घोषित, लगा प्रतिबंध, कई सदस्‍य गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (16:42 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय तहरीक उल मुजाहिद्दीन नामक समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया है।


केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर तहरीक उल मुजाहिद्दीन को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर दिया है। इसमें कहा गया है कि संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में दर्ज कई मामलों में आतंकवादी घटनाओं में उसकी मुख्य भूमिका होने की बात सामने आई है तथा उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

मंत्रालय ने बताया है कि संगठन राज्य में ग्रेनेड हमलों और हथियार छीनने की घटनाओं तथा हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) और लश्कर ए तैयबा (एलईटी) जैसे अन्य आतंकवादी संगठनों को वित्तीय सहायता प्रदान करता रहा है। इसलिए गैर कानूनी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की प्रथम अनुसूची में तहरीक उल मुजाहिद्दीन का नाम शामिल किया गया है। इस सूची में नाम शामिल होने का मतलब यह है कि केंद्र सरकार उसे आतंकवादी संगठन मानती है।

मंत्रालय ने बताया कि यह आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से इस उद्देश्य की प्राप्ति में लगा हुआ है। इसके लिए उसे विदेशों से भी पैसा तथा अन्य मदद प्राप्त हो रही है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख