Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी 11000 के पार

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (16:37 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 358 अंक की लंबी छलांग के साथ 36,975 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि रिजर्व बैंक मौद्रिक समीक्षा में अपने रुख को बदलकर तटस्थ करेगा।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 358.42 अंक या 0.98 प्रतिशत के लाभ के साथ 36,975.23 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 128.10 अंक या 1.17 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,062.45 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों की धारणा मजबूत रही। बैठक के नतीजे बृहस्पतिवार को आएंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की मौद्रिक समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मुद्रास्फीति नीचे आने के बाद रिजर्व बैंक अपने रुख को धीरे-धीरे सख्त करने से तटस्थ कर सकता है। हालांकि उनकी राय है कि राजकोषीय चुनौतियों तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में कटौती नहीं करेगा। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, ओएनजीसी, बजाज आटो, सनफार्मा, एनटीपीसी, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.34 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 0.54 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। बीएसई लार्जकैप में 1.13 प्रतिशत का लाभ रहा, मिडकैप 0.12 प्रतिशत टूट गया जबकि स्मॉलकैप में 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 420.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 194.31 करोड़ रुपये की लिवाली की।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

गरीब मेधावी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा

अगला लेख