सम्बंधित जानकारी
- मनीष सिसोदिया बोले- छापेमारी के बाद CBI ने मेरा कंप्यूटर, मोबाइल फोन जब्त किया
- देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- NYT ने कहा- दिल्ली की शिक्षा प्रणाली पर हमारी रिपोर्ट निष्पक्ष
- AAP के संजय सिंह का दावा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा
- कौन है मनीष सिसोदिया का सहयोगी, जिसे मिले थे रिश्वत के 1 करोड़ रुपए?
मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आए मैसेज से सनसनी
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली है। पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आए मैसेज में एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि मुंबई में दोबारा 26 नवंबर 2008 जैसा आतंकी हमला किया जाएगा।
मैसेज में कहा गया है कि 6 लोग हैं भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। यह भी कहा गया है कि मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा।
पुलिस ने इस फोन कॉल की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह किसी आतंकी संगठन द्वारा दी गई धमकी है या फिर किसी व्यक्ति की शरारत।
गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर से एक संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल मिली थी। महाराष्ट्र ATS इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है।A threat message warning of a 26/11-like terrorist attack was sent to the WhatsApp number of Mumbai Police traffic control from a Pak-based phone number. The threat message states that 6 people will execute the plan in India. Probe underway: Mumbai Police source
— ANI (@ANI) August 20, 2022
हालांकि बताया जा रहा है कि यह नाव किसी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। जो समुद्र में दो टुकड़े हो जाने की वजह से हाइटाइड में बहकर रायगढ़ तक आ पहुंची थी।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2011 को कराची से नाव से समुद्र के रास्ते घुसे लश्कर के 10 आतंकियों ने बम धमाकों और गोलीबारी से मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।
