dharma sangrah
✕

पुलवामा हमले से दहशत में दुनिया, रूस-अमेरिका भारत के साथ

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (09:20 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका, रूस और फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा है कि आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए वे भारत के साथ खड़े हैं। 
 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 37 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
अमेरिका ने आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद को परास्त करने में उसका रुख भारत के साथ है। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट कर कहा, भारत में अमेरिकी दूतावास जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार के आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हम शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।
 
रूस ने आतंकी हमले की निंदा की और बिना किसी दोहरे मानदंड के एक निर्णायक और सामूहिक प्रतिक्रिया के साथ ऐसे ‘अमानवीय कृत्यों’ का सामना करने की जरूरत पर जोर दिया।
 
भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्रे जिगलर ने कहा कि फ्रांस जम्मू-कश्मीर में हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा करती है। जर्मनी ने जघन्य आतंकी हमले की निंदा की और कहा, वह अपने रणनीतिक सहयोगी भारत के साथ खड़ा है। ऑस्ट्रेलिया, तुर्की और चेक गणराज्य ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की है।
 
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव ने भी एकजुटता व्यक्त की है और संयुक्त रूप से आतंकवाद के खतरे का सामना करने का संकल्प जताया। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और हमले के पीछे के लोगों को न्याय के दायरे में लाने की अपील की।
 
अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की निंदा की है और कहा है कि अमेरिका आतंक का सामना करने और उसे हराने के लिए भारत के साथ खड़ा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख