मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. taliban badri 313 battalion terrorist wearing us army Uniform
Written By
Last Modified: रविवार, 22 अगस्त 2021 (18:43 IST)

US सैनिकों की यूनिफॉर्म पहन अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं तालिबानी आतंकी

US सैनिकों की यूनिफॉर्म पहन अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं तालिबानी आतंकी - taliban badri 313 battalion terrorist wearing us army Uniform
नई दिल्ली। अमेरिका ने अफगानिस्तान से कदम पीछे क्या खींचे अब तालिबान भी दुनिया के 'चौधरी' का मजाक बनाने लग गया है। दरअसल, तालिबान ने हाल में ही एक तस्वीर जारी की है, जिसमें कई आतंकवादी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इवो जीमा पर अमेरिकी ध्वज उठाने वाले सैनिकों का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि 1945 की मूल तस्वीर में अमेरिकी सेना के 6 मरीन ने जापान के सुरीबाची पर्वत पर अमेरिकी झंडा फहराया था। अमेरिकी सेना की यह तस्वीर बहादुरी का प्रतीक मानी जाती है। अमेरिकी सैनिकों की तरह झंडा फहराते हुए दिख रहे तालिबान के ये आतंकी बद्री 313 यूनिट के हैं।
अमेरिकी सैनिकों की वर्दी में दिखाई दे रहे इन तालिबानियों ने अपना सफेद झंडा उठाया हुआ है। यह झंडा उन्होंने ठीक उसी तरह उठाया है, जिस तरह अमेरिकी सैनिकों ने अपना ध्वज उठाया था। 

इन आतंकियों ने अमेरिकी सैनिकों की यूनिफॉर्म, उनकी रायफल, हेलमेट और दूसरे गियर पहने हुए हैं। पहली नजर में ये आतंकी किसी देश की स्पेशल फोर्स के कमांडो की तरह दिखाई देते हैं। माना जा रहा है कि इन्होंने ये सामान चुराए हुए हैं, जो कि नाटो सैनिकों के हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह सामान वह भी हो सकता है, जो नाटो सैनिक अफगानिस्तान छोड़ते समय यहीं छोड़ गए थे। 
एक दावे के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद करीब 28 बिलियन डॉलर के हथियार जब्त किए हैं। ये हथियार अमेरिका ने 2002 और 2017 के बीच अफगान बलों को दिए थे। ये सभी हथियार अब तालिबान के कब्जे में हैं।
ये भी पढ़ें
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस धड़ों पर मोदी सरकार कस सकती है शिकंजा, लग सकता है प्रतिबंध