सम्बंधित जानकारी
- पहले केंट, जूम, एक्सल और अब फैंटम, लंबी फेहरिश्त है देश के लिए शहादत देने वाले डॉग्स की
- अखनूर एनकाउंटर के आतंकियों के खिलाफ 11 साल में दूसरी बार टैंकों का इस्तेमाल
- दिल्ली का समग्र AQI खराब श्रेणी में, 8 स्टेशनों में रेड जोन
- दिवाली में पटाखों पर प्रतिबंध से भड़के धीरेंद्र शास्त्री, कहा बकरीद पर प्रतिबंध क्यों नहीं
- कांग्रेस को ECI ने दिया बड़ा झटका, हरियाणा विधानसभा चुनाव में EVM पर उठाए सारे सवाल किए खारिज
कूड़ा देख आप सरकार पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा सांस लेना भी मुश्किल
Swati maliwal news in hindi : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को दिल्ली के जनकपुरी इलाके का औचक निरीक्षण किया। यहां कूड़े का ढेर देख स्वाति मालीवाल आप सरकार पर भड़क गईं।
आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली के जनकपुरी इलाक़े का औचक निरीक्षण किया। क्या बुरा हाल कर रखा है। लाखों लोग यहां ऐसी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। कूड़ा सड़कों तक आ गया है, सांस लेना मुश्किल, लंबे ट्रैफिक जाम।
उन्होंने कहा कि खुद को राजा समझते हो, अपनी तुलना श्री कृष्ण से करते हो, आपके राज में गौमाता किस हाल में सड़कों पर कूड़ा खा रही है, कभी अपने महल से बाहर निकलकर झांको।
स्वाति ने दिल्ली की मेयर शैली ऑबेरॉय को चेतावती देते हुए कहा कि समझ लें, ये कूड़ा साफ करवाओ वरना इससे ज़्यादा कूड़ा आपके घर के सामने फेंकने आएंगे उन्होंने पोस्ट के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें गायों के साथ ही कचरा भी नजर आ रहा है।दिल्ली के जनकपुरी इलाक़े का औचक निरीक्षण किया। क्या बुरा हाल कर रखा है। लाखों लोग यहाँ ऐसी गंदगी में रहने को मजबूर हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 30, 2024
कूड़ा सड़कों तक आ गया है, साँस लेना मुश्किल, लंबे ट्रैफिक जाम।
ख़ुद को राजा समझते हो, अपनी तुलना श्री कृष्ण से करते हो, आपके राज में गौमाता किस हाल में… pic.twitter.com/N5MxCM51WZ
एक अन्य पोस्ट में स्वाति ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन जन्म हुआ तो अपनी तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर दी। भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय गऊमाता सड़कों पर कूड़ा खाने को मजबूर है, अगर सच्चे श्रीकृष्ण भक्त हो तो ये हाल सुधारो।
उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल इन दिनों अपनी ही पार्टी से बेहद नाराज चल रही हैं। बिभव कुमार के साथ हुए विवाद के बाद से वह अकसर पार्टी नेताओं के पर साधती रहती है।जन्माष्टमी के दिन जन्म हुआ तो अपनी तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर दी।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 30, 2024
भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय गऊमाता सड़कों पर कूड़ा खाने को मजबूर है, अगर सच्चे श्रीकृष्ण भक्त हो तो ये हाल सुधारो। pic.twitter.com/gXbJb5XKyk
