1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Swami Vivekananda statue inside JNU was vandalized by miscreants.More

JNU में उपद्रवियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया, मचा बवाल

Swami Vivekananda statue
नई‍ दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में उपद्रवियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं  जिस चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित है वहां अभद्र टिप्पणियां लिखी गई हैं।
 
इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस के विरोध के चलते कुछ छात्र यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक में कुलपति से मिलने पहुंचे थे। घटना के बाद स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को ढंक दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
NSUI के सनी धीमान ने कहा ‍कि हम इस घटना की निंदा करते हैं। जेएनयू कैंपस में विवेकानंद की प्रतिमा पर बर्बरता नहीं की गई, कुछ लोगों ने इसके मंच पर लिखा था। मुझे नहीं लगता कि जेएनयू का कोई भी छात्र ऐसा कर सकता था। अब, हमने इसे साफ कर दिया है।
 
विवेकानंद की प्रतिमा के अपमान पर सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा ‍कि ऐसी हरकतें...जिहादी मानसिकता वाले ही कर सकते। यह भी कहा गया कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।
 
अगला लेख
GST वार्षिक रिटर्न भरने की अवधि बढ़ी