1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushma says, Four Indians released from Nigeria

नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत से चार भारतीय रिहा: सुषमा

Sushma swaraj
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि नाइजीरिया अधिकारियों की हिरासत में रहे चार भारतीयों को वहां के भारतीय उच्चायुक्त के दखल के बाद रिहा कर दिया गया है।
 
इन चार में से दो भारतीय नागरिकों ने ट्विटर के जरिए सुषमा से अपनी रिहाई की अपील की थी। इनमें से एक व्यास यादव ने कहा था कि उन्हें नाइजीरियाई अधिकारियों ने पकड़ लिया है और पिछले तीन महीने से उन्हें लागोस में रखा गया है।
 
सुषमा ने ट्वीट किया, 'मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हमने कैप्टन अतुल शर्मा, सुधीर कुमार, बलविंदर सिंह और व्यास यादव को भारत वापस भेजने का इंतजाम कर लिया है। मैं नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त बी एन रेड्डी के प्रयासों की सराहना करती हूं। हम नाइजीरियाई अधिकारियों की मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
 
खबरों के मुताबिक, चारों भारतीयों को अधिकारियों ने जब पकड़ा उस वक्त वे एक व्यापारिक पोत पर सफर कर रहे थे। नाइजीरियाई अधिकारी पहले हुए किसी अपराध में शामिल पोत की तलाश में थे। शर्मा और कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। (भाषा) 
अगला लेख
हाफिज सईद की रैली में फिलिस्तीनी राजदूत, भारत नाराज