Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Suresh Prabhu

प्रभु ने महिला क्रिकेटरों के लिए पदोन्नति की घोषणा की

Suresh Prabhu
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को भारतीय विश्व कप टीम की उन महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व पदोन्नति की घोषणा की, जो रेलवे से जुड़ी हुई हैं।
 
भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम में से 10 खिलाड़ी रेलवे से जुड़ी हुई हैं जिसमें कप्तान मिताली राज और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। समय से पूर्व पदोन्नति के अलावा लड़कियों के लिए नकद पुरस्कार भी होंगे।
 
रेलवे खेल प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की सचिव और खेल/ईडी रेखा यादव ने कहा कि रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने रेलवे में शामिल महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व पदोन्नति की घोषणा की, जो अभी इंग्लैंड में हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनके लिए नकद पुरस्कार भी होंगे। मिताली और हरमनप्रीत के अलावा रेलवे से जुड़ी खिलाड़ी एकता बिष्ट, पूनम राउत, वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम यादव, सुषमा वर्मा, मोना मेशराम, राजेश्वरी गायकवाड़ और नुजहत परवीन हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विदाई समारोह में भावुक हुए प्रणब मुखर्जी