1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Super Cyclone Amphan :Picture story

Super Cyclone Amphan : पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही की कहानी, चित्रों की जुबानी

Super Cyclone Amphan
कोलकोता। सुपर साइक्लोन अम्फान से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही हुई है। इस खतरनाक तूफान से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
 
चक्रवात अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ।
 
अधिकारियों के अनुसार चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 6.58 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल तट पर पहुचने के समय चक्रवात के केंद्र के पास हवा की गति 160-170 किमी प्रति घंटे थी। 
 
हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि कम से कम 10 से 12 लोगों की जान जा चुकी है। वे राज्य सचिवालय नबन्ना से हालात पर नजर रख रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि इलाके के इलाके तबाह हो गए। मैंने आज युद्ध जैसे हालात का सामना किया। कम से कम 10-12 लोग मारे गए हैं। नंदीग्राम और रामनगर...उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना के दो जिले पूरी तरह तबाह हो गए।