1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sukhvinder sukhu becomes Himachal CM

सुखविंदर सुक्खू ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली, मुकेश अग्निहोत्री बने हिमाचल के डिप्टी सीएम

sukhvinder sukhu
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। आज केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ली शपथ ली। सुक्खु मंत्रिमंडल के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। उनके लिए शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा।

शिमला के ऐतिहासिक रिज में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। 
 
इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू (58) और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री (60) के नामों की घोषणा की थी।
 
बाद में, नामित मुख्यमंत्री सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उनके साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह भी राज्यपाल के पास गई थीं। राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा गया।
 
कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे।
अगला लेख
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली (Live Updates)