1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. State Bank of India customer

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया यह बड़ा तोहफा, जानिए आपको क्या मिलेगा फायदा...

State Bank of India customer
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किए जाने से पहले निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों की ओर से भी एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया जा चुका है।


अब चुनिंदा मैच्योरिटी के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 6.80 प्रतिशत हो गई हैं। अलग-अलग मैच्योरिटी की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है, जो कि 1 करोड़ से नीचे की जमा पर लागू होंगी और नई दरें तत्काल प्रभाव से यानी 28 नवंबर से ही लागू कर दी गई हैं।

एसबीआई की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किए जाने से पहले निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों की ओर से भी एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया जा चुका है।

एचडीएफसी बैंक की ओर से डिपॉजिट रेट में 0.5 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 0.25 प्रतिशत का इजाफा चुनिंदा मैच्योरिटी के लिए इसी महीने की शुरुआत में किया जा चुका है।
अगला लेख
ISRO ने रचा इतिहास, पीएसएलवी-सी43 के साथ प्रक्षेपित किए 8 देशों के 30 उपग्रह