गुरुवार, 29 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sports Minister Mansukh Mandaviya to play football for an hour on National Sports Day
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (13:42 IST)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1 घंटा फुटबॉल खेलेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा खेलना चाहिए: मंडाविया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 1 घंटा फुटबॉल खेलेंगे खेल मंत्री मनसुख मांडविया - Sports Minister Mansukh Mandaviya to play football for an hour on National Sports Day
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटा खेलना चाहिए।आज यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में श्री मंडाविया ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री फिटनेस और स्वास्थ्य केे महत्व पर बल देते हुए कहा, “देश के नागरिक को फिट और स्वस्थ्य रहना चाहिए। एक स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करता है। 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य और फिट रहना आवश्यक है।”
उन्होंने कहा, “फिट रहने के लिए खेलों में शामिल होना जरूरी है। इसलिये सभी नागरिको को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटे खेलना चाहिए। मैं आज एक घंटा फुटबॉल खेलूंगा।”उल्लेखनीय है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।

डॉ मांडविया ने भी पैरालिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हमारे पैरालंपिक एथलीट्स के साथ है और हमें विश्वास है की चुनौतियों को चुनौती देने वाले हमारे खिलाड़ी पेरिस पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।”(एजेंसी)
ये भी पढ़ें
रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर