1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Spiritual guru Dada JP Vaswani passes away

आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का निधन

Spiritual guru Dada JP Vaswani passes away
पुणे। साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी का 99 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में जन्मे दादा वासवानी पुणे के एक एनजीओ-साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। यह संस्था सामाजिक और दान-पुण्य संबंधी कार्य करती है।


मिशन की एक सदस्य ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया। मिशन की सदस्य ने कहा, उन्हें पिछले दिनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उन्होंने बताया कि वासवानी का आज सुबह मिशन के परिसर में निधन हो गया। सदस्य ने बताया कि अगले महीने वासवानी का 100वां जन्मदिन मनाया जाना था, जिसके लिए मिशन बड़े समारोह की योजना बना रहा था। दो अगस्त 1918 को पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में जन्मे दादा वासवानी पुणे के एक एनजीओ-साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। यह संस्था सामाजिक और दान-पुण्य संबंधी कार्य करती है।

वासवानी के 99वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया था। इस साल मई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनके मिशन पहुंचे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अक्सर मिशन आते थे। (भाषा)
अगला लेख
सावधान, 90 फीसदी भारतीयों को विटामिन डी की कमी