शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD का अनुमान : दक्षिण-पश्चिम मानसून 21 मई को अंडमान सागर में संभवत: गति पकड़ेगा
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 मई 2021 (00:36 IST)

IMD का अनुमान : दक्षिण-पश्चिम मानसून 21 मई को अंडमान सागर में संभवत: गति पकड़ेगा

Southwestmonsoon
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून संभव है कि 21 मई को अंडमान सागर में और उससे लगी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में गति पकड़ेगा। यह जानकारी भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दी। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई से 2 जून के बीच केरल तक पहुंचने और अगले 2सप्ताह में पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक 22 मई के करीब उत्तरी अंडमान सागर और उससे जुड़े पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके 24 मई तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत अधिक संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बहुत संभव है कि यह चक्रवाती तूफान 26 मई की सुबह उत्तरी बंगाल की खाड़ी में ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचे।
 
विभाग ने कहा कि सहायक मौसमी परिस्थितियों की वजह से संभावना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर और उससे जुड़े दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 21 मई से गति पकड़ेगा। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
IMD: बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल सकता है