गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi leaves abroad for health checkup
Written By
Last Modified: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (00:28 IST)

सोनिया गांधी हेल्‍थ चेकअप के लिए विदेश गईं, राहुल गांधी भी साथ

सोनिया गांधी हेल्‍थ चेकअप के लिए विदेश गईं, राहुल गांधी भी साथ - Sonia Gandhi leaves abroad for health checkup
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी।

उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। विदेश से लौटने के बाद वह संसद के सत्र में शामिल होंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 1669 नए मामले, 1 लाख के पार पहुंची संख्‍या