गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया का सर गंगाराम अस्‍पताल में चल रहा है इलाज, पेट में है संक्रमण
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (00:17 IST)

सोनिया का सर गंगाराम अस्‍पताल में चल रहा है इलाज, पेट में है संक्रमण

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डीएस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, उन्हें (सोनिया) रविवार शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं।

उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थीं।
ये भी पढ़ें
चीन में चमगादड़ से Corona virus फैलने की आशंका