1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonakshi Sinha KBC and Ramayana

KBC में रामायण से जुड़े सवाल पर फंसीं सोनाक्षी सिन्हा, नहीं दे सकीं इस सवाल का जवाब

Sonakshi Sinha
नई दिल्‍ली। 'कौन बनेगा करोड़पति' के शुक्रवार को प्रसारित हुए 'केबीसी कर्मवीर' एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा राजस्‍थान के बाड़मेर की रूमा देवी के साथ नजर आईं। सोनाक्षी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रूमा देवी को सपोर्ट करने आई थीं।
 
अमिताभ ने जब उनसे जब 'रामायण' से जुड़ा एक बेहद आसान सवाल पूछा गया, तो वो इसमें फंस गईं। दरअसल रूमा देवी और सोनाक्षी से पूछा गया था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' इस सवाल के ऑप्‍शन थे ' A सुग्रीव, B लक्ष्‍मण, C सीता और D राम।'
 
रूमा और सोनाक्षी दोनों ही इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। दोनों का जवाब ऑप्‍शन C यानी सीता था, हालांकि पक्‍का नहीं पता होने पर एक्‍सपर्ट एडवाइज की अपनी लाइफ लाइन ली। इसमें एक्‍सपर्ट ने उन्‍हें बताया कि इसका सही जवाब लक्ष्‍मण है।  
 
सोनाक्षी सिन्‍हा के पिता का नाम शत्रुघ्‍न सिन्‍हा है और वह खुद रामायण नाम के बंगले में रहती हैं, उनके भाईयों के नाम लव-कुश है। यहां तक कि एक अंकल का नाम भी लखन है। अब रामायण से जुड़े इस बेहद आसान सवाल का जवाब न दे पाने के चलते सोनाक्षी सिन्‍हा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
अगला लेख
सिब्बल का बड़ा हमला, सरकार कॉर्पोरेट के लिए दिवाली लाई, गरीबों को उनके हाल पर छोड़ा