shradh paksha
Fri, 16 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Social media comments on Election Results

सोशल मीडिया से चुनावी चुटकियां

Social media comments Election Results
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान के बाद सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर चुटकियां ली जा रही हैं। पढ़िए सोशल मीडिया से कुछ चुटकियां। 
 
1. मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को फोन पर कहा। खबरदार जो तुम्हारा लड़का हमारे लड़के के साथ दिखा तो...। 

2. गुरमेहर की फेसबुक वॉल देखने के बाद अखिलेश यादव ने कहा है कि मोदी ने उन्हें नहीं हराया, राहुल ने हराया है।  
 
3. राहुल ने साइकल जमा करवा दी...।  
 
4. राहुल बाबा की एक बात तो मानना पड़ेगी कि बंदे ने इतनी जगह भाजपा की सरकार बनवा दी, लेकिन घमंड कभी नहीं किया।

5. इतिहास गवाह है कि साइकिल में ब्रेक हाथ से ही लगा है।  
 
6. मायावती चुनाव हारने के बाद अपने हाथी किराए पर देने का सोच रही हैं। 
 
7. उत्तर प्रदेश में रुझानों को देखकर तो लगता है कि मायावती और अखिलेश ने भी अपना वोट भाजपा को दे दिया।  
 
8. केजरीवाल ने यह बयान दिया है कि यह चुनावी घोटाला है। 
 
9. मायावती और अखिलेश मिलकर विपक्ष बनाएंगे। 
 
10. अमेठी से गायत्री प्रजापति आगे चल रहे हैं पीछे दो पुलिसवाले चल रहे हैं। 
 
11.  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस प्रवक्ता यह कहेंगे। दरअसल राहुल जी ने उत्तर प्रदेश में पंजाब के लिए पार्टी का प्रचार किया था। 
 
12. तो क्या प्रशांत किशोर सिर्फ एक 'तुक्का' है ? जो बिहार में लग गया था। 
 
13. यूपी भाजपा की हो ली। 

14. गधे ने आखिर दुलत्ती मर ही दी।  
 
15. अच्छा हुआ कि राहुल ने पंजाब में रोड़ शो नहीं किया। 
 
16. अब लगालो आलू कि फैक्ट्री।  
 
17. अब कांग्रेस के दफ्तर पर जो ताला लगे उस पर लिखा हो मेड इन अलीगढ़। 

18. ताज़ा रुझानों के मुताबिक उप्र में राहुल गांधी आगे चल रहे हैं और अखिलेश यादव लठ्ठ लेकर उनके पीछे दौड़ रहे हैं।