1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shivaji descendant says Sanjay Raut Fool

फिर फंसे संजय राउत, ‍छत्रपति शिवाजी के वंशज ने कहा 'मूर्ख'

Shivaji descendant
पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे छत्रपति ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत एक महत्वपूर्ण नेता हैं और उन्हें ‘जिम्मेदारी’ से बयान देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वशंजों से उनकी वंशावली साबित करने के लिए कहना पूरी तरह से ‘मूखर्तापूर्ण’ कृत्य है। उल्लेखनीय है कि राउत ने बुधवार को कहा था कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता उदयनराजे भोसले को छत्रपति शिवाजी का वशंज होने का सबूत देना चाहिए, जिस पर विवाद पैदा हो गया था।
 
संभाजी राजे ने बयान में कहा कि वह (राउत) बड़ी हस्ती हैं। वह अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं। उन्हें जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए।
 
मराठा राजा के वशंज ने कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अगर आप कुछ कहते हैं तो उसका आधार होना चाहिए और वंश से संबंध साबित करने के लिए वंशजों से कहना पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है।
 
संभाजी राजे पुणे के नजदीक तुलापुर-वाधू में छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक की 340वीं जयंती पर बोल रहे थे। भाजपा नेता जय भगवान गोयल की विवादित किताब ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मराठा राजा के नाम पर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज से मोदी की तुलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
अगला लेख
अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस की सौगात, जानिए अल्ट्रा मॉडर्न प्राइवेट ट्रेन से जुड़ी 10 खास बातें...