1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shinde government will fall in three months: Raut

तीन महीने में गिर जाएगी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार : राउत

Sanjay Raut comment on Eknath Shinde
Sanjay Raut comment on Eknath Shinde government: संजय राउत की एकनाथ शिंदे सरकार पर टिप्पणी, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, शिवसेनामहाराष्ट्र के 2002 के राजनीतिक संकट पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के अगले ही दिन शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 11 महीने पुरानी एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार को शुक्रवार को ‘असंवैधानिक’ बताया और दावा किया कि यह तीन महीने में गिर जाएगी।
 
राउत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले ने महत्वपूर्ण बात कही और राजनीतिक संकट के दौरान तत्कालीन राज्यपाल बीएस कोश्यारी और विधानसभा अध्यक्ष के आचरण में खामी पाई।
 
राउत ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। उच्चतम न्यायालय ने तीन बातें कही हैं। सचेतक भारत गोगावाले (शिंदे धड़े द्वारा नियुक्त और अध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त) गैरकानूनी हैं। गैरकानूनी सचेतक द्वारा दिए गए आदेश गैरकानूनी हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि हमारे सचेतक सुनील प्रभु कानूनी (संवैधानिक) सचेतक हैं।
 
राउत ने कहा कि सदन में बहुमत साबित करने सहित तत्कालीन राज्यपाल द्वारा लिए गए सभी फैसले को उच्चतम न्यायालय ने गलत माना है। शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे को समूह का नेता घोषित करने को भी न्यायालय ने गैरकानूनी बताया है। न्यायालय ने कहा है कि कोई धड़ा (शिवसेना का) खुद को पुरानी पार्टी होने का दावा नहीं कर सकता है। (भाषा)
अगला लेख
अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद : जांच के लिए SEBI को मिलेंगे और 3 महीने, Supreme Court कर सकता है विचार