1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sheikh haseena changed plan, stay in india for more days

शेख हसीना ने बदला प्लान, कुछ दिन भारत में ही रहेंगी

sheikh haseena
Sheikh Haseena in India: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है। अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है। बताया कि हसीना भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं। ALSO READ: बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हमले, संसद में बोले जयशंकर
 
प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरीं हसीना को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
 
शेख हसीना भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं। ब्रिटेन सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें किसी भी संभावित जांच के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है।
 
सूत्रों के अनुसार, अवामी लीग की नेता हसीना ने भारत के रास्ते लंदन जाने की योजना बनाई थी और उनके सहयोगियों ने हिंडन पहुंचने से पहले भारतीय अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया था।
 
इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने एक बयान में कहा था कि बांग्लादेश ने पिछले कुछ हफ्तों में अभूतपूर्व स्तर की हिंसा और जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। ALSO READ: बांग्लादेश पर इस ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, जानें भारत से रिश्तों पर क्या कहा?
 
हसीना ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। यह विरोध-प्रदर्शन नौकरी में आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया और उन्हें सत्ता से हटाने की मांग शुरू हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Whatsapp पर लगाई कलेक्टर की तस्वीर, तहसीलदार से 50,000 की ठगी