1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha, bank scam, PNB scam

बैंक घोटाले से ध्यान हटाने की हो रही कोशिश : शत्रुघ्‍न सिन्हा

Shatrughan Sinha
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्‍न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमले के मामले को तूल दिया जा रहा है।


सिन्हा ने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव पर 'कथित हमले' को लेकर शोरशराबा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह पंजाब नेशनल बैंक घोटाले और नीरव मोदी के देश से भागने के मुद्दों से ध्यान हटाने का एक और प्रयास है। सिन्हा ने कहा, एक बात मैं अरविंद केजरीवाल के बारे में निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वे भद्र और विश्वसनीय व्यक्ति हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आधी रात को बुलाई गई एक बैठक में आप के विधायकों ने उन पर हमला किया। इसके बाद भाजपा तथा कांग्रेस ने केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। (वार्ता)
अगला लेख
केंद्र ने बैंकों को ही नकद रहित बना दिया : ममता बनर्जी