• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor says, It was Jinnah who objected to the name India
Written By
Last Updated : बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (08:35 IST)

शशि थरूर ने बताया जिन्ना को क्यों थी इंडिया नाम पर आपत्ति?

शशि थरूर ने बताया जिन्ना को क्यों थी इंडिया नाम पर आपत्ति? - Shashi Tharoor says, It was Jinnah who objected to the name India
Shashi Tharoor on India and Bharat : ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ के नाम पर जी20 रात्रिभोज का निमंत्रण भेजे जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इंडिया नाम पर आपत्ति जताई थी। क्योंकि इसका तात्पर्य यह था कि हमारा देश ब्रिटिश राज का उत्तराधिकारी राष्ट्र था और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र था।
 
थरूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट कहा, 'इंडिया को भारत कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, जो कि देश के दो आधिकारिक नामों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि सरकार इतनी मूर्ख नहीं होगी कि उस इंडिया नाम को पूरी तरह से खत्म कर दे, जिसकी सदियों से एक बड़ी ब्रांड वैल्यू बनी हुई है।'
 
थरूर ने कहा कि इतिहास को फिर से जीवंत करने वाले नाम, दुनिया भर में पहचाने जाने वाले नाम पर अपना दावा छोड़ने के बजाय हमें दोनों शब्दों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।
 
जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)’ के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों इंडिया और भारत में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
G-20 समिट से पहले राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर रवाना