सम्बंधित जानकारी
- पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर किए दो आतंकी
- 6 माह पहले भारतीय सेना का भगौड़ा सिपाही आतंकी बना था, सेना ने मार गिराया
- ओडिशा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान तेज
- जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
- कश्मीर में पाकिस्तानी स्नाइपर का खतरनाक खेल, रणनीति बदल रही है भारतीय सेना
शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, एक पैरा कमांडो शहीद
श्रीनगर। शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने एक मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को मार गिराया। एक पैरा कमांडो भी शहीद हो गया।
इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नदिगाम गांव में हुई। सुरक्षाबलों को नदिगाम में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके में दबिश दी।
चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है, यहां गोलीबारी अब भी जारी है। सुरक्षाबलों के जवान इलाके में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।
दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है। यहां गोलीबारी अब भी जारी है। सुरक्षाबलों के जवान इलाके में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
