शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Schindia, Sonowal, rane can join modi cabinet
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (14:23 IST)

मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, जानिए किनको आया दिल्ली से बुलावा...

मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, जानिए किनको आया दिल्ली से बुलावा... - Schindia, Sonowal, rane can join modi cabinet
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में कुल 53 सदस्य है, इन्हें बढ़ाकर 81 किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष गुरुवार को संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के कई भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना लगभग तय हैं। वे आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। दूसरी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी दोपहर 3 बजे तक राजधानी पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी दिल्ली बुलाया गया है। वे आज दोपहर दिल्ली पहुंच जाएंगे।
उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और सासंद रमापति राम त्रिपाठी में से किसी एक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। युवाओं को लुभाने के लिए युवा चेहरों के नाम पर कई बार के सांसद वरुण गांधी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं दिख रही हैं। दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का नाम लिया जा रहा है।
 
सहयोगी दलों में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यू) के आरसीपी सिंह, और विभाजित लोजपा के पारस गुट के पशुपति पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है।
 
इस बीच आज ही कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए थावरचंद गेहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कुछ अन्य लोग भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें
ट्विटर को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, पूछा सवाल...