sundarkand

SC/ST एक्ट : बंद का व्यापक असर, लोकसभा अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं के घर की सुरक्षा बढ़ी

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (14:09 IST)
नई दिल्ली/इंदौर। SC/ST एक्ट पर संशोधन के विरोध को लेकर सवर्ण संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद के आंदोलन का मध्यप्रदेश और बिहार में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हालांकि अन्य राज्य भी इससे अछूते नहीं हैं। 
 
प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं और मंत्रियों के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इंदौर में भी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ग्वालियर में मध्यप्रदेश के मंत्री जयभानसिंह पवैया, माया सिंह और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के घर की सुरक्षा को कड़ी कर दी गई।
 
श्रीमती महाजन के घर से 500 मीटर की दूरी पर पुलिस तैयार है। दो सीएसपी और दो थानों के बल ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बता दें कि इंदौर में कुछ संगठन श्रीमती महाजन को ज्ञापन देने के लिए उनके घर पर जाने वाले थे। 
 
बंद का मध्यप्रदेश में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। छोटे शहरों और कस्बों में भी बंद का असर दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक धार, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, रतलाम आदि जिलों में बंद का असर दिखाई दे रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख