dharma sangrah
Sat, 14 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. sbi change rules

एसबीआई में खाता है तो आपके लिए काम की खबर

SBI
भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 जून से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। ये नियम  
सर्विस चार्ज से जुड़े हुए हैं। नए नियमों में आपको बैंक की सेवाओं के लिए अधिक पैसों का भुगतान करना पड़ेगा। 
नए नियम के अनुसार आपको एसबीआई से जुड़ी कुछ सेवाओं के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है। 
 
प्रमुख बिंदुओं पर एक नजर 
  • चार बार से ज्यादा नकदी निकालने पर लगेगा चार्ज 
  • प्रति ट्रांजेक्शन लगेगा 20 रुपए चार्ज 
  • कटे-फटे नोट बदलने पर लगेगा चार्ज 
 
 
- स्टेट बैंक की बचत बैंक धारक के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें नकदी निकालने की सीमा 4 ही रहेगी। इसमें एटीएम से किए गए ट्रांजेक्शन भी शामिल होंगे। अगर आप 4 बार से ज्यादा कैश विदड्रॉल करते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए देने होंगे। इस पर अलग से सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।
 
- 1 जून से अगर आप कटे-फटे या फिर गले हुए नोटों को बदलवाएंगे तो एसबीआई आपसे इसके लिए 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क वसूलेगा। हालांकि यह शुल्क आपसे उस सूरत में वसूला जाएगा जब आपकी ओर से बदले जाने वाले नोटों की संख्या 20 से ज्यादा या फिर उनकी कीमत 5000 रुपए से अधिक होगी। यानी आप अगर इससे कम सीमा में नोट बदलवाएंगे तो बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं वसूलेगा।
 
20 से ज्यादा नोट (कटे-फटे और गले हुए नोट) बदलवाने पर आपके हर अतिरिक्त (20 से ज्यादा) नोट पर 2 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लागू होगा। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की कुल कीमत 5,000 रुपए से ज्यादा है तो भी आपको 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लगाया जाएगा।