dharma sangrah
Mon, 16 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Santosh Mohan Dev

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

Santosh Mohan Dev
सिल्चर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का बुधवार को यहां निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। 
 
उनके परिवार में पत्नी बिथिका देव तथा 4 पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी असम विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं और पुत्री सुष्मिता देव सिल्चर से कांग्रेस की लोकसभा सदस्य हैं। 
 
देव पिछले कई दिनों से बीमार थे और गत 26 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें स्थानीय निजी नर्सिंग होम वैली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। 
 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और बुधवार सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को यहां किया जाएगा। (वार्ता)