1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sanjay raut says, Why bjp remembers NDA

संजय राउत ने बताया, भाजपा को क्यों याद आया NDA?

sanjay raut
Sanjay Raut on NDA : शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की याद तभी आई जब 26 विपक्षी पार्टियां मिलकर ‘इंडिया’ समूह बनाने के लिए एकसाथ आ गईं।
 
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A) की अगली बैठक मुंबई में होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का यह गठबंधन बनाया गया है। ‘इंडिया’ देश में तानाशाही को हराएगा।
 
राउत ने कहा कि आपको राजग की याद तब आई है जब हम 26 (विपक्षी) पार्टियां देश के लिए ‘इंडिया’ बनकर पटना और बेंगलुरु में एक साथ आईं। इन बैठकों के बाद ही आपका कमल (भाजपा का पार्टी चिह्न) खिलना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा इसका फैसला ‘इंडिया’ करेगा।
 
राजग का हिस्सा रही 38 पार्टियों के नेता मंगलवार को दिल्ली में मिले। वहीं बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी पार्टियों की बैठक में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) भी शामिल थी। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम देने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
 
पहले इस गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) रखने का विचार था, लेकिन कुछ नेताओं का तर्क था कि ‘डेमोक्रेटिक’ शब्द रखने से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले ‘नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस’ (राजग) का भाव आता है। इसके बाद ‘डेमोक्रेटिक’ के स्थान पर ‘डेवलपमेंटल’ किया गया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
Seema Haider के बारे में 8 बड़े शक, जो बताते हैं कि वो हो सकती है पाकिस्‍तानी Undercover