मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Routes of 18 flights changed from Delhi airport
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (12:23 IST)

दिल्ली का मौसम खराब, 18 उड़ानों पर पड़ा असर

दिल्ली का मौसम खराब, 18 उड़ानों पर पड़ा असर - Routes of 18 flights changed from Delhi airport
Delhi airport: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर की ओर मोड़ा गया।
 
दिल्ली हवाई अड्डे ने सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई गई। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
 
मौसम विभाग ने दिनभर धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Aditya L1 उपग्रह में लगे सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट पेलोड ने काम करना किया शुरू