RBI ने MasterCard से प्रतिबंध हटाए, दी नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति
Photo - Twitter
केंद्रीय बैंक ने कहा कि एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित पेमेंट सिस्टम मास्टरकार्ड पर 14 जुलाई 2021 को RBI के डेटा स्टोरेज संबंधित मापदंडों का पालन करने में विफल रहने के चलते जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे वापस लेने का फैसला लिया गया है।
लोकल डेटा स्टोरेज नियमों का पालन नहीं करने की वजह से आरबीआई ने 14 जुलाई 2021 को मास्टरकार्ड पर नए क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड जारी करने को लेकर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी थी।
बता दें कि डेटा लोकलाइजेशन के नियमों के तहत हर कंपनी को अपने भारतीय ग्राहकों का डेटा देश में ही रखना पड़ता है।

