सम्बंधित जानकारी
- Jio के धमाकेदार प्लान्स, कम कीमत में मिलेगा ज्यादा डेटा का फायदा
- Reliance Jio यूनीकॉर्न कंपनियों के लिए 'गेम चेंजर' : बैंक ऑफ अमेरिका
- IUC व्यवस्था खत्म होने के साथ Jio ने की 1 जनवरी से मुफ्त घरेलू वायस कॉल की घोषणा
- JIO का दूरसंचार ढांचागत सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अमरिंदर सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह
- औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में Jio की बादशाहत बरकरार, अपलोड में Vodafone आगे
Reliance jio अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्वदेशी 5G टेक्नोलॉजी लांच करने की तैयारी में
नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance jio) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्वदेशी 5जी प्रौद्योगिकी पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हवाले से कहा गया कि रिलायंस जियो अपनी स्वदेशी 5जी प्रौद्योगिकी को भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बाजारों में उतारने को तैयार है। अंबानी ने कहा कि दुनियाभर को 5जी प्रौद्योगिकी किफायती दामों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
रिलायंस जियो ने अपनी 5जी प्रौद्योगिकी का अमेरिका में सफल परीक्षण किया था। भारत में अभी 5जी का परीक्षण शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि इसके लिए जरूरी स्पेक्ट्रम अभी उपलब्ध नहीं है। स्पेक्ट्रम की नीलामी मार्च महीने में होगी।
कंपनी ने कहा कि जल्द ही भारत में भी 5जी प्रौद्योगिकी का परीक्षण कर लिया जाएगा। अंबानी ने 2जी मुक्त भारत का आह्वान करते हुए कहा कि जियो भारत को 2जी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक भारतीय को एक किफायती स्मार्टफोन रखने और डिजिटल व डेटा क्रांति में भागीदारी का अधिकार है। हमारा सभी हितधारकों से आग्रह है कि हर भारतीय उपभोक्ता को विश्वस्तरीय डिजिटल सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करें।
मुकेश अंबानी 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर 2020 के अंत तक रिलायंस जियो नेटवर्क से कुल 41.8 करोड़ ग्राहक जुड़े हुए थे।(भाषा)
