गुरुवार, 30 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani offers prayers at Sri Krishna Temple in Kerala
Written By
Last Updated: शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (20:03 IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने की गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को केरल के गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनकी पूजा-अर्चना की। अंबानी के साथ उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थीं।

अंबानी ने अपने परिवार के साथ मंदिर के हाथियों चेंथमारक्षन और बलरामन को प्रसाद चढ़ाया। गुरुवायुर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पीके विजयन ने अंबानी का स्वागत किया।

मुकेश अंबानी ने मंदिर में एक भित्ति चित्र भेंट किया। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने तिरुपति स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल : उत्तर 24 परगना जिले में स्कूल की छत पर फटा देशी बम