शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Red Fort to be shut for public from July 21 till Independence Day
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 जुलाई 2021 (09:42 IST)

लाल किला 15 अगस्त तक जनता के लिए बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

लाल किला 15 अगस्त तक जनता के लिए बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला - Red Fort to be shut for public from July 21 till Independence Day
मुख्य बिंदू :
  • लाल किला स्वतंत्रता दिवस तक जनता के लिए बंद
  • 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किला लोगों के लिए बंद 
  • ASI ने लिया बड़ा फैसला
  • दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था
  • स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।
 
आदेश में कहा गया है, 'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने का निर्देश दिया है।'

अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है।
 
दिल्ली पुलिस ने 12 जुलाई को पत्र लिख कर कोविड महामारी और सुरक्षा करणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था।