मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 जुलाई 2021 (09:25 IST)

Weather Alert: बीते 24 घंटों में हुई अच्छी मानसूनी बारिश, यूपी-दिल्ली में भारी वर्षा की संभावना

Weather Alert: बीते 24 घंटों में हुई अच्छी मानसूनी बारिश, यूपी-दिल्ली में भारी वर्षा की संभावना | Monsoon
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटे में अच्छी मानसूनी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने इसी बीच उत्तरप्रदेश व दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों के दौरान विशेष रूप से उत्तरप्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों व दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 
मानसून की एक ट्रफ ग्वालियर, चुर्क, गया, गंगानगर, नारनौल, बेहरामपुर और फिर मणिपुर से होते हुए मणिपुर की तरफ जा रही है। महाराष्ट्र तट से कर्नाटक तट तक एक अपतटीय ट्रफ रेखा फैली हुई है। दक्षिण गुजरात के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरप्रदेश के मध्य भागों से पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
लद्दाख, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, लक्षद्वीप और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।
 
यूपी-दिल्ली में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तरप्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। हरियाणा, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी उत्तरप्रदेश और तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
ये भी पढ़ें
लाल किला 15 अगस्त तक जनता के लिए बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला