1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ravi Shankar Prasad's clarification on Amitabh Kant's comment

नीति आयोग के CEO के 'कुछ ज्‍यादा ही लोकतंत्र' संबंधी बयान पर केंद्र सरकार ने कही यह बात

RaviShankar Prasad
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए इसके माध्यम से काम करेगी। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत की टिप्पणी की विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने के बाद प्रसाद ने यह कहा है।
कांत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कैबिनेट ब्रीफिंग में कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेम करते हैं और उन्हें उन पर विश्वास है तथा यह जमीनी स्तर पर देखा गया है, क्योंकि भाजपा ने गांवों तक में जीत दर्ज की है। हम लोगों का विश्वास जीतने के लिए लोकतत्र के माध्यम से काम करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि संबद्ध अधिकारी अपनी टप्पणी पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कांत ने मंगलवार को कहा था कि भारत में कड़े सुधारों को लागू करना कठिन होता है और जोर देते हुए कहा था कि देश को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए और बड़े सुधारों की जरूरत है। भारत के संदर्भ में कड़े सुधारों को लागू करना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि चीन के विपरीत हम एक लोकतांत्रिक देश हैं। हमें वैश्विक चैंपियन बनाने पर जोर देना चाहिए। आपको इन सुधारों (खनन, कोयला, श्रम, कृषि) को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है और अभी भी कई सुधार हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। (भाषा)
अगला लेख
Pfizer की Covid Vaccine लगने से बीमार हुए 2 लोग, ब्रिटेन ने जारी की चेतावनी