sundarkand
Mon, 3 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ravi Shankar Prasad, Rahul Gandhi, RSS activist

केरल में संघ कार्यकर्ताओं की हत्या कौनसी विरासत है : रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता शरद यादव द्वारा आयोजित साझी विरासत में शामिल हुए नेताओं को 'डरा हुआ गठबंधन' बताया और पूछा कि केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या कौन सीविरासत का हिस्सा है।
            
प्रसाद ने कहा कि साझी विरासत में बैठे राजनीतिक दल 'एक डरा हुआ गठबंधन' जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का भय है। उन्होंने कहा कि शरद यादव की सारी राजनीति कांग्रेस विरोध में बढ़ी है और अब वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठकर खुश हो रहे हैं।
             
उन्होंने साझी विरासत को दिखावा बताते हुए सवाल किया कि साझी विरासत की बात हो रही है और केरल में रोज संघ के स्वयं सेवक मारे जा रहे हैं। आखिर यह कौनसी विरासत है?
              
राहुल गांधी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि गांधी 'बोलते नहीं बिलखते' हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बेंगलुरु के बयान को बेतुका बताते हुए कहा कि वह बग़ैर होमवर्क के बोलते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी का कहना है कि एक तरफ देश को लूटने वाले हैं तो दूसरी तरफ देश को देने वाले हैं, यह क्या खुद अपनी पार्टी के बारे में बोल  रहे थे।
         
उन्होंने कहा कि अगर गांधी के आंदोलन के कारण उत्तरप्रदेश सरकार ने कर्ज़ माफ किए तो लोग उन्हें वोट क्यों नहीं देते। गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नहीं समझते हैं, जबकि देश के 70 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा राज करती है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तानी वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त