सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ravanas airports modi waves leave science congress stunned
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (09:25 IST)

वैज्ञानिक के दावों ने किया हैरान, न्यूटन-आइंस्टीन को बताया गलत, गुरुत्वाकर्षण का नाम मोदी तरंगें करने की मांग...

Narendra Modi
जालंधर। 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में वैज्ञानिक एक से बढ़कर एक अनोखे दावे कर रहे हैं। तमिलनाडु के वर्ल्ड कम्युनिटी सर्विस सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक केजी कृष्णन ने न्यूटन व अल्बर्ट आइंस्टीन के सिद्धांतों को गलत बता दिया और गुरुत्वाकर्षण का तरंगों का नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी तरंगें करने की वकालत कर दी।
 
इसी सेशन में कृष्णन ने दावा किया कि न्यूटन और अल्बर्ट आइंस्टाइन की थियोरी पूरी तरह गलत थीं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही गुरुत्वाकर्षण तरंगों का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी तरंग’रखा जाएगा जबकि फिजिक्स में ग्रेविटेशनल लेंसिंग इफेक्ट को ‘हर्षवर्धन इफेक्ट’के नाम से जाना जाएगा।
 
इसके अलावा साइंस कांग्रेस में ही आध्रप्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति जी. नागेश्वर राव ने भी दावा किया कि रावण के पास पुष्पक विमान सहित 24 तरह के विमान थे। राव ने रावण के दशावतार को चार्ल्स के डार्विन के सिद्धांत से बेहतर बताया।
ये भी पढ़ें
दशकों से कोमा में रह रही महिला ने बच्चे को जन्म दिया, दुष्कर्म की आशंका