1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rambhadracharyaji maharaj Ayodhya Ram mandir 6 december

अयोध्या में 6 दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर निर्माण

Ayodhya
जौनपुर। प्रख्यात विद्वान, प्रवचनकार और हिन्दू धर्मगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने उम्मीद जताई है कि अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण छह दिसंबर तक शुरू हो जाएगा।
 
जगदगुरु रामभद्राचार्य गुरुवार शाम पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर को किसी के फैसले का इंतजार नहीं है। चार नवंबर को संत समाज निर्णायक बैठक करने जा रहा है। छह दिसंबर के पहले मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। 
 
एक प्रश्न के जबाब में उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे पर कोई राजनीति नही हो रही है। यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का विषय है, जिस पर सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र देवो भव यानी राष्ट्र के देवता बनकर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें।
अगला लेख
कांग्रेस विधायक ने कहा, भारत में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा