1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram temple in Ayodhya

डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा, अयोध्या में 2022 तक बन जाएगा राम मंदिर

Dr. Subrahmanyam Swamy
थाणे। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर 2022 तक बन जाएगा।
 
स्वामी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपुरुष राम के मुद्दे नवचेतना व्याख्यानमाला के अंग राम व्यायामशाला सेवा संस्था द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि अगले साल 2 अप्रैल को रामनवमी के दिन राम मंदिर का शिलान्यास होगा और 2022 में रामनवमी के दिन तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश में 3 मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और यह हमारी आस्था का सवाल है। हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ भगवान मानते हैं। ये मंदिर हैं- अयोध्या में राम मंदिर, द्वारका में कृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर।
 
उन्होंने हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया गया था और अब उन सभी मंदिरों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम चाहते हैं कि इन तीनों मंदिरों को संरक्षित किया जाए।
अगला लेख
सर्दी का सितम : दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री, टूटा 120 साल का रिकॉर्ड