Last Modified: नई दिल्ली ,
Thursday, 22 June 2017 (13:35 IST)
रामनाथ कोविंद ने वाजपेयी से मुलाकात की, लिया आशीर्वाद
Publish Date: Thu, 22 Jun 2017 (13:35 IST)Updated Date: Thu, 22 Jun 2017 (13:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से गुरुवार को मुलाकात की और उनका आर्शीवाद लिया।
कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी वाजपेयी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंची। कोविंद बुधवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलने गए थे। बिहार के पूर्व राज्यपाल कोविंद को सत्तारूढ़ राजग ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। (भाषा)