सम्बंधित जानकारी
- मन की बात में पीएम मोदी बोले, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधा
- अयोध्या राम मंदिर में घटित हुए 2 चमत्कार, 1 होगा रामनवमी पर
- हनीमून के लिए गोवा के बजाए अयोध्या ले गया पति, पत्नी ने मांगा तलाक
- प्राण प्रतिष्ठा के पहले बदल गई रामलला की मूर्ति! ये क्या बोल गए योगीराज?
- राम मंदिर अयोध्या में रामलला की आरती का समय, कैसे शामिल हों आरती में?
अयोध्या में अनूठी मुहिम, राम नाम जपो भाग्य जगाओ...
जलगांव का 40 सदस्यीय दल Ayodhya में कर रहा है लोगों को जागरूक
Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के जलगांव से आया 40 सदस्यीय दल अयोध्या में अनूठी मुहिम चला रहा है। यह दल प्रशासनिक कार्यों में तो सहयोग कर ही रहा है साथ ही लोगों को राम नाम की महिमा बता रहा है। रामद्वारे का यह दल लोगों से शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, मांसाहार जैसी बुराइयों को छोड़ने की अपील भी लोगों से कर रहा है।
इस दल में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल हैं। ये लोग अयोध्या में घूम-घूम कर अयोध्या आने वाले राम भक्तों को राम नाम की महिमा के बारे मे जागरूक कर रहे हैं। दल के सदस्यों ने बताया कि अयोध्या आने वाले लोगों का कल्याण हो इसलिए हम यह मुहिम चला रहे हैं। इतना ही नहीं हम प्रशासन का सहयोग भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रशासन तो कड़ी मेहनत कर रहा है, हमें भी प्रशासन की पूरी मदद करनी चाहिए ताकि अयोध्या में ठीक व्यवस्था बनी रहे। दल ही एक अन्य सदस्य ने बताया कि संपूर्ण भारत में हम लोग राम नाम की महिमा की जानकारी दे रहे हैं। एक अन्य सदस्य ने बताया कि हमें अपने देश को नशे से मुक्त कराना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
