dharma sangrah
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rakhi, Raksha Bandhan, Indian Army

डोकलाम और सियाचीन में तैनात जवानों को भेजी राखी

Rakhi
नई दिल्ली। तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, असम और सिक्किम की महिलाओं तथा स्कूली बच्चों ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए उनके लिए भाई-बहन के प्रेम की प्रतीक राखी भेजी है। 
      
इन महिलाओं और बच्चों ने रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे को बुधवार को रक्षा मंत्रालय में ये राखी सौंपी। ये राखी जैसलमेर, सिक्कम और सियाचिन तथा अन्य दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों को भेजी जाएंगी। 
     
डॉ. भामरे ने इस मौके पर कहा कि पूरा देश प्रतिकूल परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ है। यह बहादुर जवानों के प्रति सद्भावना व्यक्त करने का देश की महिलाओं का बहुत बड़ा कदम है। 
    
इनमें से ज्यादातर राखियां छोटी-छोटी लड़कियों ने घर में ही बनाई  हैं। इन राखियों के साथ जवानों के लिए मधुर संदेश भी दिए गए हैं। स्कूली बच्चों ने इस मौके पर कुछ जवानों को राखियां भी बांधी। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
‘इंटरनेट साथी’ कार्यक्रम 3 लाख गांवों में ले जाएगी गूगल