सम्बंधित जानकारी
- कंगना रनौट ने बताई फिल्म इमरजेंसी बनाने की वजह, निभाएंगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार
- वायुसेना का हेलीकॉप्टर लद्दाख में आपात स्थिति में उतरा, पायलट सुरक्षित
- वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर उतरेंगे
- दिग्विजय बोले, देश में असंवैधानिक आपातकाल
- सद्गुरु वासुदेव की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी
मेरी मां के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल भी नहीं दिया गया, आखिर क्यों छलक उठा रक्षा मंत्री का दर्द
Rajnath Singh targeted Congress regarding emergency : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे आपातकाल के दौरान मेरी मां के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल भी नहीं दिया गया...वे लोग हम लोगों पर तानाशाही के आरोप लगाते हैं, लेकिन अपने गिरेबान में झांककर नहीं देखते।
खबरों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खुलासा किया कि आपातकाल में जेल में रहने के दौरान उन्हें अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल नहीं दी गई थी और अब वे हमें तानाशाह कहते हैं।
EP-158 with Defence Minister Rajnath Singh airs today at 5 PM IST
— ANI (@ANI) April 11, 2024
''I was not given parole to attend my mother's last rites during the Emergency, and now they (Congress) call us dictators," Defence Minister Rajnath Singh reveals the untold story of the 1975 Emergency
"If… pic.twitter.com/ORSOey6Fav
23 साल की उम्र में भेजा गया था जेल : राजनाथ सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान मुझे 23 साल की उम्र में जेल भेजा गया था। राम मंदिर को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में इसके बारे में लगातार कहती आई है और आज भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बन गया है, यह राम राज्य आने का संकेत है।
देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : रक्षा मंत्री सिंह ने देश में गरीबों की स्थिति में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 10 साल में देश के लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। साथ ही हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनके साथ होने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए प्रयासरत है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
