Hanuman Chalisa
Sun, 15 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath Singh Home Minister Dera Sacha Sauda

राजनाथ ने की बाबा के मामले की समीक्षा

Rajnath Singh
नई दिल्ली। बलात्कार के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दोषसिद्धि के बाद हिंसा के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में स्थिति की समीक्षा की।
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों क्रमश: मनोहर लाल खट्टर और अमरिंदर सिंह को फोन भी किया और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और सामान्य स्थिति बहाल करने के कदमों के बारे में बताया।
किर्गिज गणराज्य से आने के बाद हवाई अड्डे से सीधे गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लाक कार्यालय पहुंचे गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों को शांति बहाल करने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सिंह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करके स्थिति की समीक्षा भी की।
 
अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री ने केन्द्रीय एजेंसियों को स्थिति पर नजर रखने और उन्हें नियमित जानकारी देने का निर्देश दिया। राम रहीम की बलात्कार के मामले में दोषसिद्धि से नाराज उनके हजारों अनुयायियों ने हरियाणा में उत्पात मचाया, पथराव किया और मीडिया वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। (भाषा)